भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खरौंधी : पेड़ के नीचे खड़ी महिला की वज्रपात से मौत



केतार | मुकुंदपुर गांव स्थित मायर टोला में शनिवार को आंधी और बूंदाबांदी में वज्रपात से एक भेड़ चरवाहे की मौत हो गई। मृतक की पालनगर गांव निवासी राम अवतार पाल (65 वर्ष) बताया गया। अवतार रोज की तरह भेड़ों को चराने निकला था। इसी दौरान आंधी और बूंदाबांदी के बीच तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केतार पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। भास्कर न्यूज | खरौंधी प्रखंड के सुंडी गांव में शनिवार दोपहर हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला एवं उसकी गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान सुंडी गांव निवासी रीना देवी (30 वर्ष), पति प्रमोद गुप्ता, के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार करीब तीन बजे अचानक तेज बारिश, गरज और चमक के साथ मौसम बिगड़ गया। बारिश से बचने के लिए रीना देवी अपने घर के समीप स्थित एक महुआ पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। उनके साथ उनकी एक गाय भी पेड़ के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में आने से रीना देवी और गाय दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों के पहुंचने तक दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतका के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने लगे।इस हृदयविदारक घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मुखिया राजेंद्र गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतका के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए सरकार एवं प्रशासन से आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा और सहायता राशि देने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top