भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खरौंधी बाजार में बस स्टैंड और टेंपो स्टैंड नहीं, प्रतिदिन लग रहा...



भास्कर न्यूज | खरौंधी प्रखंड मुख्यालय स्थित खरौंधी बाजार में स्थायी बस स्टैंड एवं टेंपो स्टैंड नहीं होने के कारण प्रतिदिन जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे आम नागरिकों, यात्रियों, दुकानदारों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार के कोण मोड़ के पास सड़क किनारे टेम्पू, ऑटो एवं अन्य यात्री वाहन खड़े रहने से बाजार क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह एवं शाम के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। बाजार की मुख्य सड़क पहले से संकरी है, ऊपर से सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग जाने से बाइक चालकों, पैदल राहगीरों तथा बड़े वाहनों को गुजरने में काफी कठिनाई होती है। खासकर जब बड़े वाहनों का प्रवेश बाजार में होता है तो सड़क पर पहले से खड़े टेंपो एवं ऑटो के कारण दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है। कई बार एंबुलेंस तथा जरूरी कार्य से आने-जाने वाले लोग भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं।शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट के दौरान समस्या और विकराल रूप ले लेती है। दूर-दराज गांवों से आने वाले ग्रामीणों, व्यापारियों एवं खरीदारों की भीड़ के कारण मुख्य बाजार घंटों जाम रहता है। कई बार लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जाम के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।बाजार क्षेत्र में यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय एवं यात्री शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भीषण गर्मी में यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करना पड़ता है।भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र दास ने समस्या पर गंभीर चिंता जताते हुए प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप कर स्थायी बस स्टैंड एवं टेंपो स्टैंड निर्माण कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top