भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 39.9% टीपीसी वाला तेल मौके पर कराया नष्ट




भास्कर न्यूज | सिमडेगा दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट और उनकी गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोलेबिरा प्रखंड में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। उपायुक्त एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. अनिकेत द्विवेदी के नेतृत्व में मिठाई दुकानों, होटलों, ढाबों और किराना दुकानों की जांच की गई। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन और गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान पूजा स्वीट्स का फूड लाइसेंस एक्सपायर पाया गया। प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं, ऑयल मॉनिटरिंग मशीन से उपयोग किए जा रहे तेल की गुणवत्ता की जांच में टोटल पोलर कंपाउंड (टीपीसी) का स्तर 39.9 प्रतिशत पाया गया, जबकि निर्धारित सुरक्षित सीमा 25 प्रतिशत है। अमानक तेल को मौके पर ही नष्ट कर सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कराया गया। प्रतिष्ठान को विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किया गया। इसी क्रम में मेसर्स अजीत स्वीट्स से लड्डू का नमूना संग्रह कर गुणवत्ता जांच एवं सर्विलांस के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम (रांची) भेजा गया। मेसर्स राज होटल, नवाटोली में फूड लाइसेंस एक्सपायर मिलने के साथ परिसर में अत्यधिक गंदगी पाई गई। यहां कार्यरत कर्मियों के वार्षिक मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं थे। विभाग ने होटल संचालक को व्यवस्था सुधारने का सख्त निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया। ममता ढाबा की जांच में भी गंभीर अनियमितताएं मिलीं। संचालक वैध फूड लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। बिना लाइसेंस के कारोबार संचालित किए जाने के साथ कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं मिले। विभाग ने संचालक को कमियां दूर करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया। इसके अलावा चनडी होटल, आर्या लाइन होटल, रामोल्ड रेस्टोरेंट एंड रेजिडेंसी, प्रिंस ढाबा और अनुज फास्ट फूड समेत अन्य प्रतिष्ठानों में भी कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं पाए गए। कई जगह रेफ्रिजरेटर और डीप फ्रिज की साफ-सफाई एवं सैनिटेशन की स्थिति भी खराब मिली। विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। वहीं, मेसर्स त्रिवेणी किराना स्टोर की जांच में एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद मिले। विभाग ने संचालक को नोटिस देकर अवधि पार उत्पादों को तत्काल नष्ट करने का निर्देश दिया। मिलावट की शिकायत फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप पर करें खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. अनिकेत द्विवेदी ने आम लोगों से खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की जांच करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री या अन्य अनियमितताओं की शिकायत ऐप के माध्यम से सीधे विभाग तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान ही नहीं, आगे भी इस तरह का औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top