भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी: उपायुक्त




जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती की तैयारी की है। स्कूल-कॉलेजों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री और नशे से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सूचना मिलने पर संबंधित स्थानों पर छापेमारी भी होगी। वहीं, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हुई जिला एनकोर्ड कमेटी की बैठक में ये निर्देश दिए गए। बैठक में नशा मुक्ति अभियान की प्रगति और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी एवं सेवन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीसी ने जागरुकता गतिविधियां बढ़ाने के साथ नशे के कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सिटी रिपोर्टर | बोकारो लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ देश के भविष्य की दिशा तय करता है। इसलिए किसी भी पात्र नागरिक को मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए। यह बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस, चास में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में कही। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित सोशल मीडिया अभियान #डाउनलोडईसीआईनेट के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को निर्वाचन से जुड़ी डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उपायुक्त ने युवाओं के मोबाइल फोन में ईसीआइनेट ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल कराया। साथ ही ऐप की उपयोगिता और इसके माध्यम से मिलने वाली निर्वाचन संबंधी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। डीसी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के वोट का समान महत्व है। सफाईकर्मी से लेकर किसी संस्थान के निदेशक तक सभी को समान रूप से मतदान का अधिकार प्राप्त है। किसी भी व्यक्ति को यह नहीं सोचना चाहिए कि उसके अकेले वोट से क्या फर्क पड़ेगा। लोकतंत्र की मजबूती सामूहिक भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और करियर के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने पर भी ध्यान देने की अपील की। कहा कि युवा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करें तथा ईसीआइनेट ऐप की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। वहीं, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चुनावी प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top