भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गढ़वा मंडल कारा में 50 जवानों के साथ प्रशासन ने की छापेमारी,...



भास्कर न्यूज | गढ़वा जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार देर रात गढ़वा मंडल कारा में प्रशासन द्वारा व्यापक औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर की गई। अभियान का संयुक्त नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और एसडीपीओ सदर नीरज कुमार ने किया। छापेमारी के दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में 50 महिला व पुरुष जवानों ने जेल परिसर के सभी बैरकों की गहन तलाशी ली। सुरक्षा मानकों के तहत बंदियों की व्यक्तिगत जांच एवं पूछताछ भी की गई। अधिकारियों ने जेल परिसर की आंतरिक सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और अन्य संवेदनशील बिंदुओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने के लिए चलाया गया अभियान प्रशासन की कार्रवाई के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। पूरा अभियान शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराया गया। छापेमारी के माध्यम से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का भी आकलन किया गया। जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने तथा किसी भी अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top