![]()
सिटी रिपोर्टर|बोकारो चास नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज जल के उचित निस्तारण और गरगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नालियों से बहने वाले सीवरेज जल के नियंत्रित बहाव एवं निस्तारण के लिए कुल 16 स्क्वायरिंग चैंबर और स्टील चैंबर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वार्ड संख्या 12 एवं 19 में युगल सिंह के घर से दामोदर सिंह के घर तक, प्लास्टिक फैक्ट्री के पास से विजय महथा के घर तक, बिस्कुट रोड स्थित पुलिया, बिहार कॉलोनी मोड़ स्थित सावित्री सदन तक तथा मंजू निवास से पंचवटी मैरिज हॉल पार्किंग तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर भोलू पासवान ने किया। कार्यक्रम में उपमहापौर पूजा कुमारी, वार्ड 12 के पार्षद विष्णु कुमार मिश्रा तथा वार्ड 19 की पार्षद मुक्ता कुमारी भी मौजूद रहीं। महापौर ने कहा कि यह सीवरेज सिस्टम नगर निगम की दूरदर्शी योजना का हिस्सा है। इसके तहत गर्ग नदी में सीधे गिरने वाले नाली के पानी को पहले सीवरेज सिस्टम के माध्यम से फिल्टर किया जाएगा, फिर नदी में छोड़ा जाएगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ चास-बोकारो की लाइफलाइन मानी जाने वाली गरगा नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
Source link