भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गाय-भैंस को बस खिलाएं ये 2 चारा, भीषण गर्मी में भी बाल्टी...


Last Updated:

Animal Husbandary: रांची की मलिका 4 जर्सी गायों को गन्ने का घास, मकई, चावल का माड़ और किचन छिलके से दिन में 3 बार खिलाकर रोज लगभग 30 लीटर दूध पाती है. वह दूध बेचकर बंपर कमाई कर रहे हैं. आइये जानते हैं गाय-भैंस के डाइट में क्या शामिल कर लें.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली मलिका खासतौर पर एक स्पेशल डाइट देती हैं. वह अपने गाय और भैंसों से अच्छी खासी आमदनी भी करती हैं. उन्होंने बताया कि खासतौर पर जो गन्ने का घास होता है. इसके अलावा मकई का दाना व गुठली जो होता है. वह दोनों गाय-भैंस को देने का काम करती हैं. इसे एक तो दूध का उत्पादन सही रहता है और पशुओं को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाता है.

मलिका ने लोकल 18 को बताया कि हमारे पास फिलहाल चार गाये हैं और चारों जर्सी नस्ल की हैं. हर दिन आराम से एक गाय से 10 लीटर तक दूध निकल आता है, लेकिन इसके लिए आपको मेहनत भी करना पड़ेगा. वह अपने हाथों से तीन टाइम का चारा बनाने का काम करती हैं. मकई का जो घास है, उसको लाकर काटती हैं. इसके साथ जो पुआल होता है. उसका छोटा-छोटा चारा बनाती है. साथ ही जो थोड़ा सा मकई का दाना है, यह तीनों मिलाकर अपने गाय-भैंस को खिलाती हैं.

बढ़िया दूध के लिए इस डाइट चार्ट को करें फॉलो

उन्होंने बताया कि सिर्फ इतना ही नहीं, सुबह में वह चावल बनाती हैं, उसका जो 2 किलो माड होता है. यानी कि चावल का पानी, वह सुबह-सुबह अपने गाय-भैंस को खिलाती हैं. दरअसल, माढ़ में कई सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को फौलादी बनाते हैं और यह गाय के लिए भी काफी बढ़िया है. खासतौर पर जो गाय के बच्चे होते हैं, नई नवेली उनको वह पिलाती हैं और वह कुछ ही महीनों में एकदम बड़े गाय जैसे दिखने लगती हैं.

वह अपने गाय-भैंस के डाइट का विशेष ध्यान रखती हैं. एक बार सुबह 9:00 देते हैं, फिर 1:00 बजे और फिर शाम में 5:00 बजे. इस तरीके से तीन टाइम चारा देना होता है. आपको एक टाइम फिक्स कर लेना होगा और उसी टाइम में दीजिए तो उसे शरीर में और अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा. घर के जितने भी किचन के छिलके होते हैं. वह भी देते हैं, इससे शरीर भी ठंडा रहता है.

इससे अधिक और कुछ नहीं

इससे अधिक और वह अपने गाय-भैंस को कुछ नहीं देती हैं. बस इसी चीज को एकदम नियमित तौर पर देने का काम करती हैं और हमें इसका अच्छा खासा रिजल्ट देखने को भी मिलता है. आराम से तीन गाय से 30 किलो तक दूध का उत्पादन हो जाता है. इसे बेचकर अच्छी खासी कमाई भी हो जाती है. लेकिन वही बात है की तीनों टाइम आपको इसके खाने के प्रति थोड़ा सतर्क रहना होगा.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top