भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह के फिजिक्स वाला कोचिंग में हंगामा:बिना सहमति लोन शुरू कराने और...




गिरिडीह शहर में संचालित शिक्षण संस्थान फिजिक्स वाला विद्यापीठ पाठशाला (PW) में अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावक बच्चों की पढ़ाई, फीस और लोन से जुड़ी शिकायतें लेकर संस्थान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संस्थान के कर्मचारियों पर बच्चों के साथ गलत व्यवहार करने, बिना सहमति के लोन शुरू कराने और निर्धारित फीस से अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाया। अभिभावकों और संस्थान के कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई। नाराज अभिभावकों ने संस्थान के खिलाफ नारेबाजी भी की। अभिभावक उदित कुमार, योगेश कुमार और रेखा कुमारी सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि संस्थान के कुछ फैकल्टी सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर बिना जानकारी और सहमति के उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी लिया। इसके बाद उनके नाम पर लोन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने किसी तरह के लोन के लिए आवेदन नहीं किया था, इसके बावजूद उनके खातों से बैंक से जुड़े भुगतान की राशि काटी जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिले, फोन भी नहीं उठाने का आरोप अभिभावकों ने बताया कि जब वे अपनी शिकायत लेकर संस्थान के जिम्मेदार लोगों से संपर्क करते हैं, तो कई बार फोन बंद मिलता है या कॉल रिसीव नहीं की जाती। कई अभिभावक शाम संस्थान पहुंचे। शुरुआत में उनकी शिकायत सुनने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आया। इससे नाराजगी बढ़ गई। अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने के बाद संस्थान के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि एडमिशन और फीस को लेकर उन्हें स्पष्ट जानकारी देने के बजाय अलग-अलग बातें बताई गईं। उनका कहना है कि गलत जानकारी देकर लोन की प्रक्रिया शुरू किए जाने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक पंकज कुमार साव ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे ने संस्थान से पढ़ाई छोड़ दी थी, लेकिन इसके बावजूद उनके खाते से फीस की राशि कटती रही। उन्होंने कहा कि मजबूरी में उन्हें बच्चे को दोबारा संस्थान भेजना पड़ा। अभिभावकों ने संस्थान पर निर्धारित फीस से अधिक राशि लेने का भी आरोप लगाया। संस्थान बोला- वीडियो केवाईसी और सहमति के बाद ही लोन की प्रक्रिया अभिभावकों ने कहा कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर वे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे। जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई का सहारा लेने की भी बात कही है। इधर, संस्थान ने अभिभावकों के आरोपों को निराधार बताया है। PW पाठशाला के रीजनल मैनेजर अभिषेक ने कहा कि लोन शुरू करने से पहले अभिभावकों को इसकी जानकारी दी जाती है। वीडियो केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लोन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने सहमति दी है, उन्हीं के लिए लोन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी अभिभावक को किसी तरह की परेशानी होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायत का समाधान किया जाता है। इसमें कुछ समय लग सकता है। संस्थान की ओर से व्यक्तिगत मामलों को दस्तावेजों के आधार पर आपसी संवाद के माध्यम से सुलझाने की बात कही गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top