भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

N Chandrasekaran: किसान परिवार से निकले, अप्‍लाएड साइंस और MCA की पढ़ाई...


Last Updated:

N Chandrasekaran Qualification: तमिलनाडु के एक किसान परिवार से निकलकर देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक टाटा ग्रुप की कमान संभालने तक एन. चंद्रशेखरन का सफर काफी दिलचस्प रहा है. उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की.आइए जानते हैं कि TCS में इंटर्न के तौर पर शुरुआत करने वाले चंद्रशेखरन आगे चलकर कैसे टाटा सन्‍स के CEO बने और बाद में फिर टाटा सन्‍स चेयरमैन बने.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अप्‍लाएड साइंस और MCA की पढ़ाई की, कैसे बने टाटा सन्‍स के चेयरमैन?Zoom

Tata Sons N Chandrasekaran educational background: टाटा सन्‍स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की क्‍वालिफ‍िकेशन क्‍या है?

N Chandrasekaran Educational Qualification: टाटा सन्‍स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर चर्चा में है. तमिलनाडु के एक किसान परिवार से आने वाले चंद्रशेखरन ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई शुरू की और आगे चलकर अप्‍लाएड साइंस (Applied Science)में ग्रेजुएशन और कंप्यूटर एप्लीकेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की.TCS में इंटर्न के तौर पर शुरू हुआ उनका करियर उन्हें देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक टाटा ग्रुप (Tata Group)के शीर्ष पद तक ले गया.

कौन हैं एन.चंद्रशेखरन?

एन. चंद्रशेखरन का पूरा नाम नटराजन चंद्रशेखरन है. उनका जन्म 2 जून 1963 को तमिलनाडु के मोहनूर में हुआ था.वह एक किसान परिवार से आते हैं.टाटा समूह में उनका करियर करीब चार दशक पुराना है और उन्होंने कंपनी के भीतर ही अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए शीर्ष पद तक का सफर तय किया.उनकी खास पहचान यह भी है कि वह टाटा परिवार से बाहर से आने वाले ऐसे प्रोफेशनल थे, जिन्होंने Tata Sons के चेयरमैन का पद संभाला. टाटा ने जनवरी 2017 में उन्हें एग्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन (Executive Chairman)नियुक्त किया था और उन्होंने 21 फरवरी 2017 से पद संभाला.

एन.चंद्रशेखरन की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या है?

एन. चंद्रशेखरन की पढ़ाई की शुरुआत तमिलनाडु के सरकारी स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का रुख किया.उनकी आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने कोयम्‍बटूर इंस्‍टीटयूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (Coimbatore Institute of Technology)से एप्‍लाएड साइंस (Applied Science)में ग्रेजुएशन किया.इसके बाद उन्होंने रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज तिरुचिरप्‍पल्‍ली (Regional Engineering College, Tiruchirappalli) से मास्‍टर ऑफ कंम्‍यूटर एप्‍लिकेशंस (Master of Computer Applications,MCA)किया. यह संस्थान अब नेशनल इंस्‍टीटूयट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (National Institute of Technology Tiruchirappalli, NIT Trichy)के नाम से जाना जाता है.

टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा क्यों दिया?

टाटा समूह से जुड़ी बड़ी खबर के मुताबिक एन. चंद्रशेखरन ने Tata Sons के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि वह तत्काल पद नहीं छोड़ेंगे और अपने मौजूदा कार्यकाल के फरवरी 2027 में समाप्त होने तक जिम्मेदारी संभालेंगे. यह घटनाक्रम 18 अगस्त 2026 को होने वाली Tata Sons की AGM से पहले सामने आया है.उनके अगले कार्यकाल को लेकर पहले से अनिश्चितता बनी हुई थी.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top