भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में छात्र की अज्ञात वाहन से मौत:मॉर्निंग वॉक के दौरान वाहन...




गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 14 वर्षीय छात्र पीयूष कुमार सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना कठवारा के पास मुख्य सड़क पर हुई। मृतक की पहचान कठवारा निवासी लखराज सिंह के पुत्र पीयूष कुमार सिंह के रूप में हुई है। पीयूष मॉडल स्कूल पीरटांड़ में पढ़ता था। बताया गया कि पीयूष रोजाना की तरह बुधवार तड़के अपने एक मित्र के साथ बायो डायवर्सिटी पार्क की ओर मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। इसी दौरान कठवारा के पास मुख्य सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीयूष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीरटांड़ थाना के अवर निरीक्षक जितेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर सामान्य कराया। जानकारी के अनुसार, पीयूष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी एक छोटी बहन भी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top