भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

परियोजना विस्तार पर विवाद, मारपीट-फायरिंग का आरोप:धनबाद में सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग की...




धनबाद के घनुडीह चीनकोठी बस्ती के पास सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग परियोजना के विस्तार को लेकर ग्रामीणों और कंपनी समर्थकों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बस्ती के पास ओबी (ओवरबर्डन) डंप करने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर कंपनी समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह और घनुडीह ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद होने की बात सामने आई है। मेयर संजीव सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की आपत्तियों के बावजूद ओबी डंपिंग की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वाले ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई। मेयर ने चेतावनी दी कि जब तक इस मामले पर उच्चस्तरीय बैठक नहीं हो जाती, तब तक विवादित स्थल पर ओबी डंपिंग का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। 30 लोग मौके पर पहुंचे और मारपीट करने लगे ग्रामीण सुनील कुमार मंडल ने जानकारी दी कि कथित अवैध ओबी डंपिंग का विरोध करने पर लगभग 30 लोग मौके पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे उनका हाथ टूट गया। सिंदरी के एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि थाना प्रभारी से मिली सूचना के अनुसार ओबी डंपिंग को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। एसडीपीओ महतो ने फायरिंग की घटना की सूचना मिलने से इनकार किया और बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top