भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में दंपती हत्याकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार:भूमि विवाद और जादू-टोना...




गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचलकरी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश हांसदा, पाण्डु हांसदा, विजय हांसदा, दोधमा हांसदा, बबलु हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा शामिल हैं। सभी आरोपी दलानचलकरी गांव के जाहेर टोला के निवासी हैं। डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि 02/03 जून 2026 की रात अज्ञात अपराधियों ने पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परनी देवी पर धारदार हथियार से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद 4 जून 2026 को मधुबन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी मो. आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन अनुसंधान किया। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के गोतिया पक्ष के लोगों के साथ लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। साथ ही जादू-टोना को लेकर भी आपसी तनाव था। इसी विवाद के कारण आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से दंपती की हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि रमेश हांसदा, पाण्डु हांसदा और विजय हांसदा ने धारदार हथियार से वार कर हत्या की थी, जबकि दोधमा हांसदा, बबलु हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा ने घटना में सहयोग किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लोहे की तलवार, दो लोहे के छूरे, खून के धब्बों वाले कपड़े, एक गुलाबी रंग का सूती गमछा, काला जींस, उजला हाफ टी-शर्ट तथा हरा एवं आसमानी रंग का गमछा बरामद किया है। बरामद वस्त्रों पर खून जैसे धब्बे पाए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top