भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरीडीह में सड़क हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत:दो कार और बाइक...




गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह ओवरब्रिज के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह टक्कर दो कार और एक बाइक के बीच हुई। मृतकों में अब्बू हयात और अमीनुल (6) शामिल है। दरअसल, खाखीकला निवासी अब्बू हयात अपनी पत्नी रूबेना खातून, बेटे अमीनुल और बेटी अलीना परवीन के साथ बाइक से डुमरी थाना क्षेत्र के बेरगी गांव में एक शादी समारोह में जा रहे थे। बाइक को कार ने मारी पीछे से टक्कर
इसी बीच पिपराडीह ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसके तुरंत बाद, पीछे से आ रही एक और कार पहली कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार अमीनुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अब्बू हयात, रूबेना खातून और अलीना परवीन सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। धनबाद जाते समय रास्ते में अब्बू हयात ने तोड़ा दम
अब्बू हयात और रूबेना खातून की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया। हालांकि, धनबाद ले जाते समय रास्ते में ही अब्बू हयात ने दम तोड़ दिया। वहीं, रूबेना खातून और अलीना परवीन का इलाज जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, थाना पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि छह वर्षीय अमीनुल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि उसके पिता अब्बू हयात की धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -आबिद खान, एसडीपीओ, डुमरी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top