भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वायुसेना अधिकारी की पत्नी से चेन छिन्नतई:रामगढ़ में बदमाशों ने चाकू की...




रामगढ़ शहर में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह शहर के बीचों-बीच किला मंदिर के पास वायुसेना अधिकारी की पत्नी से चाकू की नोक पर सोने की चेन छीन ली गई। इस घटना ने जिले में बढ़ती चेन छिनतई और बाइक चोरी की वारदातों के बीच आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पल्लवी सिंह दो दिन पहले ही अपने पति विंग कमांडर प्रसून कुमार सिंह के साथ मायके रामगढ़ आई थीं। यह घटना तब हुई, जब वे दोनों किला मंदिर के सामने महाराजा शू स्टोर्स के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलमेट पहने दो बाइक सवार बदमाश पहले से ही दंपती की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। वे कई बार सुभाष चौक और लोहार टोला क्षेत्र में घूमते हुए देखे गए। मौका मिलते ही एक बदमाश ने पल्लवी सिंह के गले पर चाकू रख दिया और उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी तेज रफ्तार से सुभाष चौक की ओर भाग निकले। बदमाश भागते वक्त शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में भारी आक्रोश और महिलाओं में भय का माहौल है। इससे पहले, 2 और 4 जून को कुजू ओपी क्षेत्र में महिलाओं से चेन लूट की घटनाएं हुई थीं। 5 जून को मरार क्षेत्र में भी एक महिला के गले से चेन छीनी गई थी, और उसी दिन रामगढ़ बस स्टैंड से एक मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top