Last Updated:
Kal ka Mausam Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 ने रफ्तार पकड़ ली है. इसने गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया है. आईएमडी के अनुसार, केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेमी) का अलर्ट है. इसके उलट दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कल का मौसम गर्म रहेगा और 8 जून से तापमान बढ़ने के साथ दोबारा हीटवेव का प्रकोप शुरू हो सकता है.
उत्तर भारत में गर्मी लगातार बढ़ने वाली है. (File Photo)
नई दिल्ली. एक तरफ देश के दक्षिणी हिस्से में मानसून झमाझम बरस रहा है तो दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत के एक बहुत बड़े हिस्से के लिए साक्षात अग्निकाल की शुरुआत होने जा रही है. अगर आप सोच रहे हैं कि जून की इस झुलसाती गर्मी से जल्द राहत मिलेगी तो संभल जाइए क्योंकि मौसम विभाग की ताजा चेतावनी रोंगटे खड़े कर देने वाली है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत देश के 11 राज्यों पर सूरज देवता का महा-प्रकोप टूटने वाला है. आईएमडी (IMD) की मानें तो आने वाले कुछ दिन इन राज्यों के लिए किसी भट्टी जैसे उबलने वाले साबित होंगे. कल का मौसम तो ऐसा डराने वाला हो सकता है. दोपहर के वक्त घरों से बाहर कदम रखना खुद को आग के हवाले करने जैसा होगा. चिलचिलाती धूप और थपेड़े मारती कातिल लू आम जनजीवन की ऐसी बैंड बजाने वाली है, जिसकी कल्पना मात्र से बदन झुलसने लगता है. आसमान से बरसती इस आग के बीच आइए जानते हैं कि आपके राज्य में कल मौसम कैसा रहने वाला है.
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 अपनी रफ्तार पकड़ चुका है और देश के एक बड़े हिस्से को अपने आगोश में ले लिया है. कहीं काले बादलों का डेरा है तो कहीं गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश ने दस्तक दे दी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा चेतावनी के मुताबिक आने वाले कुछ दिन देश के कई राज्यों के लिए बेहद संवेदनशील होने वाले हैं. आज के मौसम की स्थिति तो आप देख ही चुके हैं. अब आपके जेहन में यही सवाल है कि कल का मौसम कैसा करवट लेगा? क्या आसमान से राहत की बूंदें बरसेंगी या फिर भारी बारिश आफत बनकर टूटेगी? आइए जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर सहित यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम कैसा रहने वाला है और देश में मानसून की क्या स्थिति है?
कल के मौसम से जुड़ी 5 मुख्य बातें
• तेजी से आगे बढ़ता मानसून: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु के अधिकांश भागों और महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी है.
• भारी बारिश का अलर्ट: अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में 7 से 20 सेमी तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है.
• उत्तर भारत में बढ़ेगा पारा: उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में 11 जून तक अधिकतम तापमान में 4-6°C की बढ़ोतरी होने की आशंका जताई गई है.
• अंडमान में थंडरस्कॉल: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं (थंडरस्कॉल) की चेतावनी जारी की गई है.
• हीटवेव की वापसी: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में 8 जून से एक बार फिर हीटवेव का प्रकोप देखने को मिल सकता है.
मानसून की वर्तमान स्थिति
• मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) फिलहाल देवगढ़, कोप्पल, अनंतपुरमु, चेन्नई और आइजोल से होकर गुजर रही है.
• अगले 2-3 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के बचे हुए हिस्सों और तेलंगाना में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं.
• इसके बाद के 4-5 दिनों में मानसून छत्तीसगढ़, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दस्तक दे देगा.
About the Author
डिजिटल पत्रकारिता में खबरों की गहरी समझ रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 16 वर्षों से सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में इन्होंने अपनी कलम से जटिल विषयों को …और पढ़ें