भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला के चैनपुर अनुमंडल में चार हत्याएं:कहीं नशे में पिता ने बेटे...




गुमला जिले के चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में चार अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शनिवार को सभी चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। इन मामलों में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहली घटना रायडीह थाना क्षेत्र के परसा गांव में हुई। यहां अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से 74 वर्षीय फगनी उरांव की हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतका की पुत्री सुमति उरांव ने बताया कि घटना के समय उनकी मां घर में अकेली थीं। पुलिस को इस मामले में जमीन विवाद का अंदेशा है और जांच जारी है। दूसरी घटना रायडीह थाना क्षेत्र के करिडा गांव की है। यहां नशे की हालत में हुए विवाद के बाद एक पिता ने अपने 50 वर्षीय पुत्र रमेश केरकेट्टा की टांगी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता अरुण केरकेट्टा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पिता-पुत्र दोनों ने शराब पी थी
मृतक के परिजन सलीम मिंज ने बताया कि शुक्रवार को पिता-पुत्र दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। रात में आवेश में आकर पिता अरुण केरकेट्टा ने टांगी से रमेश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पति गिरफ्तार
तीसरी घटना कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के सकरा गांव में सामने आई। यहां पति ने नशे की हालत में हुए विवाद के बाद अपनी 46 वर्षीय पत्नी वीरसमनी देवी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति गोवर्धन मुंडा को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस इन सभी हत्या के मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top