![]()
गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक घटना गोवंश लदे पिकअप वाहन के पलटने से हुई, जबकि दूसरी घटना में एक व्यक्ति की छत से गिरकर जान चली गई। पहली घटना कांसीर कोयनार टोली के पास हुई, जहां तस्करी के लिए ले जाया जा रहा गोवंश से भरा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में टाँगर टोली, छत्तीसगढ़ के जशपुर निवासी 36 वर्षीय सुभान साह की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात चैनपुर की ओर से आ रहा पिकअप वाहन अत्यधिक तेज रफ्तार में था। कोयनार टोली के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर दो बार पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में सुभान साह और गाड़ी पर क्रूरतापूर्वक लादे गए तीन पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम तुरंत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृत व घायल पशुओं को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। दूसरी घटना एकलव्य आवासीय विद्यालय सिलम में हुई। यहां तीन मंजिला भवन में काम करने के दौरान दुमका जिले के जशपहाड़ी निवासी 38 वर्षीय मनोज देहरी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
Source link