भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में सड़क हादसा, बाइक सवार एक की मौत:बाइक की टक्कर से...




गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के बनियाडीह के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बनियाडीह ग्राम निवासी लगभग 20 वर्षीय अनूप उरांव के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार की देर रात हुई। परिजनों ने बताया कि अनूप अपने दोस्तों के साथ दो बाइक पर सवार होकर घाघरा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान, साथी द्वारा चलाई जा रही दूसरी बाइक से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में अनूप के दोनों दोस्त सुरक्षित हैं, उन्हें केवल मामूली खरोंचें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। शुक्रवार को शव को सदर अस्पताल गुमला पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top