Last Updated:
तुला राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. नौकरी और व्यापार में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और किसी के कहने पर धन निवेश करने से बचें. परिवार और रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए धैर्य के साथ काम लें. स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है.
परमजीत/देवघर: जून महीने में देवगुरु बृहस्पति और शुक्राचार्य शुक्र की युति को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वर्तमान समय में यह युति कर्क राशि में बनी हुई है और इसका प्रभाव जून महीने के अंतिम दिनों तक देखने को मिल सकता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गुरु और शुक्र दोनों ही शुभ ग्रह माने जाते हैं, लेकिन जब इनकी विशेष स्थिति बनती है तो इसका असर सभी राशियों पर एक जैसा नहीं होता. कुछ लोगों को इसका लाभ मिलता है तो कुछ लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार कर्क राशि में बनी गुरु-शुक्र की युति का नकरात्मक प्रभाव विशेष रूप से दो राशि के जातकों पर पड़ सकता है. तो चलिए देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि कौन सी वह दो राशियां हैं जिनपर नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है और क्या दुष्प्रभाव पड़ सकता है. इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि इसके उपाय क्या हैं.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि जून महीने में कर्क राशि में बनी गुरु और शुक्र की युति का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन कर्क और तुला राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. उनके अनुसार इस अवधि में नया व्यवसाय शुरू करने, बड़ा निवेश करने या कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना चाहिए. यहां तक की देश में युद्ध की भी संभावना बनेगी, कम बारिश होगी, किसान से लेकर आम लोग सब परेशान रह सकते हैं.
इन दो राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें
गुरु और शुक्र की युति कर्क राशि के जातकों के लिए सावधानी बरतने का संकेत दे रही है. इस दौरान कोई नया काम शुरू करने, बड़ा निवेश करने या महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें. धन खर्च बढ़ सकता है और कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. इसलिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न करें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. नौकरी और व्यापार में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और किसी के कहने पर धन निवेश करने से बचें. परिवार और रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए धैर्य के साथ काम लें. स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा, पीले वस्त्र धारण करना और चने की दाल और हल्दी का दान करना शुभ माना गया है.
उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार गुरु-शुक्र युति के संभावित अशुभ प्रभावों से बचने के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. पीले रंग के वस्त्र धारण करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. इसके अलावा चने की दाल, हल्दी, पीले फल या पीले वस्त्र का दान करना शुभ माना गया है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें