भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में असम की युवती से दुष्कर्म का मामला:असम की आदिवासी युवती...




धनबाद के भुईंफोड़ स्थित एक बड़ी आवासीय सोसाइटी में गर्भवती युवती से दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए आरोपी राजू कुमार साव को जेल भेज दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पीड़िता आदिवासी युवती गर्भवती पाई गई है। पीड़िता ने बयान में बताया कि रविवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के पास उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी, जिसने आर्थिक मदद, कागजात बनवाने और काम दिलाने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। फ्लैट में ले जाकर की जबरदस्ती, विरोध पर दी धमकी पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे शाम करीब चार बजे भुईंफोड़ स्थित एक फ्लैट में ले गया। वहां पहुंचने पर किसी महिला को नहीं देखकर उसे अनहोनी की आशंका हुई और वह बाहर निकलने लगी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने अपनी गर्भावस्था का हवाला देकर आरोपी से छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोपी के बाथरूम जाने का मौका पाकर युवती किसी तरह अपनी जान बचाकर फ्लैट से नीचे उतरी और लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। हंगामे के बाद पुलिस पहुंची, आरोपी गिरफ्तार घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी परिसर में हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी राजू कुमार साव को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, फ्लैट के लीजधारी अक्षत अग्रवाल को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी और फ्लैट मालिक का विवादों से पुराना नाता जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि फ्लैट के लीजधारी अक्षत अग्रवाल का पहले से विवादों से संबंध रहा है। एक मामले में उसे बेटिंग ऐप के जरिए ठगी के आरोप में तेलंगाना पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं आरोपी राजू कुमार साव भी पहले स्टेशन रोड पर होटल चलाता था, जहां उसकी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मामला थाने तक पहुंचा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह असम की रहने वाली है और बचपन से ही संघर्ष करते हुए पढ़ाई और मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी। ट्रेन में सामान चोरी होने के बाद वह धनबाद में फंस गई थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top