लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीधे जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि संसद में जारी गतिरोध के पीछे जिन गंभीर सवालों के जवाब देश मांग रहा है उन पर सरकार को स्पष्ट स्थिति रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में बेहद स्पष्ट रूप से तीन मांगें रखी हैं। यदि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आते हैं तो उन्हें किसी अन्य विधेयक पर चर्चा करने के बजाय पहले उन सवालों का जवाब देना चाहिए जिनको लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? इसका जवाब अमित शाह को देना होगा। उन्होंने कहा कि एक स्थिति में जिम्मेदारी तय होती है और दूसरी स्थिति में अक्षमता सामने आती है।
Source link