भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीसी ने राज्य स्तरीय साइकिलिस्ट को भेंट की साइकिल




जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से राज्य स्तरीय साइकिलिस्ट शांति कुमारी को साइकिल प्रदान की गई। मौके पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने साइकिलिस्ट शांति कुमारी से मुलाकात कर उन्हें साइकिल सौंपी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने से उनकी प्रतिभा को और निखारने में मदद मिलेगी। शांति कुमारी कुडू प्रखंड के लावागाई ग्राम की निवासी हैं। मौके पर डीडीसी राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, हिंडाल्को के सीएसआर हेड नीरज कुमार, साइकलिस्ट शांति कुमारी समेत अन्य उपस्थित रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top