गढ़वा| गढ़वा सदर अस्पताल में बुधवार को अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मेहरु यमानी के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल के सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत गौरी शंकर गुप्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बताया गया कि गौरी शंकर गुप्ता, गढ़वा सदर अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत सुरेंद्र कुमार गुप्ता के पिता थे। उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गौरी शंकर गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवा दे चुके थे। उन्होंने पूर्व में रमकंडा में फार्मासिस्ट के पद पर योगदान दिया था। गढ़वा | डंडा थाना क्षेत्र के डंडा गांव में बुधवार की सुबह घरेलू विवाद से आहत होकर 26 वर्षीय उर्मिला देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह उर्मिला देवी और उसके पति पंकज गुप्ता के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान पति ने उसके साथ गाली-गलौज की। इससे आहत होकर उर्मिला देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन को घटना की जानकारी हुई। वे उसे तत्काल डंडा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
Source link