भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘अर्नब’ का असर:झारखंड के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रांची...




झारखंड में बिगड़ा मौसम, सरायकेला में 50 एमएम बारिश बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान ‘अर्नब’ बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश व पुडुचेरी के यानम तट के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच टकराया। इसके बाद आंध्र प्रदेश व ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। इसका असर झारखंड में भी दिखा। मंगलवार रात से बादल छाए रहे। इसके बाद जमशेदपुर, चाईबासा, रांची, खूंटी, गुमला व लोहरदगा समेत कई इलाकों में बारिश हुई। बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार यानी 29 अक्टूबर को तूफान का असर और व्यापक होगा। इसे देखते हुए गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची, खूंटी, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए रांची-जमशेदपुर समेत कई जिलों में गुरुवार को भी सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। 30 और 31 अक्टूबर को भी राज्य में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। विमान सेवा प्रभावित, दिन का पारा 8.6 डिग्री तक गिरा खराब मौसम के कारण बुधवार को रांची आने वाली छह उड़ानें देर से पहुंची। इनमें मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाली तीन उड़ानों को करीब डेढ़-डेढ़ घंटे की देरी हुई। पुणे से आने वाली उड़ान 25 मिनट, जबकि भुवनेश्वर और दिल्ली से आने वाली दो उड़ानें करीब 30-30 मिनट देर से पहुंचीं। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 49.82 मिमी बारिश सरायकेला के नीमडीह में दर्ज की गई। वहीं, सबसे अधिक तापमान दुमका में 34.4 डिग्री व न्यूनतम लातेहार में 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। बादल-बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई। लातेहार का अधिकतम तापमान 8.6 से गिरकर 21.4 डिग्री पर पहुंच गया। रांची का अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री गिरकर 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है।
सहायक कारापाल परीक्षा टली: सहायक कारापाल के 84 पदों पर नियुक्ति के लिए 25,215 अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा अब जैप-1 ग्राउंड में 18, 19, 20 व 21 नवंबर को होगी। आगे क्या: नया लो प्रेशर बन रहा, 30 के बाद असर मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक और लो प्रेशर एरिया विकसित हो रहा है। 30 अक्टूबर के बाद झारखंड में असर दिखने की संभावना है। इससे 2 नवंबर तक बारिश होने के आसार हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top