भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर पर ऐसे बनाएं ओल की सब्जी, स्वाद में देगी सबको मात,...


होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर ऐसे बनाएं ओल की सब्जी, स्वाद चख के मेहमान भी पूछेंगे ये चिकन है क्या?

Last Updated:

Ol Sabji Recipe: रांची में खासतौर पर ओल काफी मिलता है. दरअसल, इसे चिकन की तरह बनाया जाता है और खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है. अगर इसकी ग्रेवी आप खाएंगे तो बता नहीं पाएंगे कि यह चिकन की ग्रेवी है या ओल की. अगर मेहमान आ रहे हों, तो आप उनके लिए इसे बना सकते हैं. इसे बनाने का एक खास तरीका है. रांची की गृहिणी उषा बताती हैं, इसे बनाने के लिए आपको बाजार से ओल खरीदकर लाना पड़ेगा. यह रांची के मार्केट में आराम से ₹40 किलो मिल जाता है. आप आधा किलो लेते हैं, तो 6 लोग आराम से खा लेंगे. फिर इसे छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए और बनाने से पहले दो-तीन स्टेप जरूर फॉलो कीजिए.

ओल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले इसे गर्म पानी में अच्छी तरह उबाल लीजिए. ओल मुंह में काटता है, इसलिए इसे इस तरह उबालें कि यह आसानी से टूट जाए. उबालते समय पानी में दो चम्मच नमक भी डाल दीजिए.

इसके बाद जब यह अच्छे से उबल जाए, तो नीचे उतार लीजिए और इसे डीप फ्राई कर लीजिए. एकदम गोल्डन फ्राई और कुरकुरा होने पर इसे एक अलग बर्तन में रख दीजिए. अब इसकी ग्रेवी बनानी है.

ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले मसाला तैयार करना पड़ेगा. मसाले में प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, मिर्च पाउडर, मीट मसाला और हल्दी ले लीजिए. इन सभी को मिक्सी में पीस दीजिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर तेल डालें. तेल अच्छी मात्रा में डालिए, ताकि मसाला अच्छे से फ्राई हो जाए. तेल में जीरा और तेज पत्ते का तड़का लगाए और पिसा मसाला डाल दें. जब मसाला अच्छी तरह फ्राई हो जाए, तो इसमें दो कप पानी डाल दीजिए.

जब पानी में उबाल आ जाए और ग्रेवी अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो इसमें बारीक कटा धनिया पत्ता डाल दीजिए. इसके बाद जो डीप फ्राई करके ओल अलग रखा हुआ है, उसे भी इसमें डाल दीजिए.

इसके बाद 2 मिनट बाद ही इसे नीचे उतार लीजिए. ध्यान रहे, ग्रेवी में डालने के बाद इसे अधिक न पकाएं. क्योंकि यह पहले से पका हुआ होता है और ज्यादा पकाने पर टूट जाएगा. नीचे उतारकर चावल के साथ सर्व कीजिए. आप चाहें तो इसमें स्वादानुसार उबले और फ्राई किए आलू भी डाल सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top