भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर में बढ़ रहे झगड़े और बीमारी? देवघर के ज्योतिषाचार्य ने बताए...


होमताजा खबरधर्म

घर में बढ़ रहे झगड़े और बीमारी? देवघर के ज्योतिषाचार्य ने बताए वास्तु दोष

Last Updated:

अगर घर में लगातार झगड़े, तनाव या बीमारी बढ़ रही है, तो इसके पीछे वास्तु दोष भी एक वजह हो सकता है. देवघर के ज्योतिषाचार्य के अनुसार घर में टूटा सामान, अंधेरा, गंदगी और गलत दिशा में रखी चीजें नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं. इससे परिवार में मानसिक तनाव और अशांति बनी रहती है. खासकर पूजा स्थल, रसोई और मुख्य द्वार का वास्तु सही होना बेहद जरूरी माना गया है. समय रहते इन संकेतों को पहचानकर सुधार करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल लौट सकता है.

देवघर : हमारे जीवन मे पूजा पाठ के साथ साथ वास्तु का भी बेहद खास महत्व होता है. अगर घर मे वास्तु दोष लग जाये तों बेवजह घर मे रह रहे लोग परेशान होने लगते है.कई बार ऐसा देखा जाता है कि घर में हमेशा कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है. परिवार में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते रहते हैं. मेहनत और कमाई अच्छी होने के बावजूद घर में पैसा टिकता नहीं है. लोग इसे सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके पीछे घर का वास्तु दोष भी एक बड़ा कारण हो सकता है.

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य 
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जब किसी घर में वास्तु दोष लग जाता है तो उसका असर पूरे परिवार पर दिखाई देने लगता है. घर का माहौल अशांत रहने लगता है. परिवार के सदस्य मानसिक तनाव में रहने लगते हैं और बिना कारण परेशानियां बढ़ने लगती हैं. कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा इतनी बढ़ जाती है कि काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं.उन्होंने बताया कि वास्तु दोष के कई कारण हो सकते हैं. अगर घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भारी सामान, सीढ़ी या स्टोर रूम बना हो तो यह बहुत बड़ा दोष माना जाता है. इसी तरह अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में पानी की टंकी या बाथरूम होना भी शुभ नहीं माना जाता. वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी की सही दिशा उत्तर या उत्तर-पूर्व मानी गई है. अगर घर में पश्चिम या दक्षिण दिशा का पानी ज्यादा उपयोग किया जा रहा हो तो इससे भी नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है.

बिना कारण डर, बेचैनी,और गुस्सा बढ़ने लगता
ज्योतिषाचार्य के अनुसार ऐसे घरों में अक्सर आर्थिक तंगी बनी रहती है. पैसा आता तो है लेकिन किसी न किसी काम में तुरंत खर्च हो जाता है. परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल भी कमजोर होने लगता है. बच्चों की पढ़ाई में मन नहीं लगता और घर के बड़े सदस्य तनाव और बीमारी से परेशान रहते हैं. कई बार बिना कारण डर, बेचैनी और गुस्सा भी बढ़ने लगता है.

वास्तु दोष से बचने के लिए करे यह खास उपाय 
वास्तु दोष से बचने के लिए कुछ आसान उपाय भी बताए गए हैं. सबसे पहले घर की साफ-सफाई और सकारात्मक माहौल बनाए रखना जरूरी है. सुबह-शाम घर में पूजा-पाठ और दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. घर में नियमित रूप से भगवान का भजन या मंत्र चलाने से भी वातावरण शुद्ध होता है.उन्होंने बताया कि घर में वास्तु शांति पाठ करवाना काफी लाभदायक माना जाता है. इसके अलावा शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल मुख्य दरवाजे पर लगाने से भी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. ध्यान रहे कि घोड़े की नाल सही विधि और शुभ समय में लगाई जाए. घर में तुलसी का पौधा लगाना और रोज जल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top