लोहरदगा|भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने लोकसभा परिसर में सांसद पप्पू यादव व विपक्षी दलों के द्वारा किए गए अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के स्वांग की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इससे सनातन समाज की भावनाओं पर गंभीर प्रहार किया गया है। हिंदू समाज पूरी तरह आहत है। जिस तरह से संसद परिसर में साधु वेश में भगवा वेश धारण कर नौटंकी किया गया, साधु समाज के जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया।
Source link