भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में आमने-सामने भिड़ी कार-बाइक:बाइक सवार दो युवकों की स्पॉट डेथ, कार...




चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी ऋषि पासवान और अभिषेक पासवान के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक इटखोरी स्थित अपने नानी घर से वापस चौपारण लौट रहे थे। इसी दौरान परसौनी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए कार सवार दो युवक भी गंभीर इस हादसे में कार सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान करनी निवासी हिमांशु कुमार और पत्थलगड्डा निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पेशे से वीडियोग्राफर हैं। चौपारण के महाराजगंज में एक शादी समारोह की बुकिंग के सिलसिले में कैमरा लेकर जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमॉर्टम घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लिया। रात भर शवों को थाना में रखने के बाद आज सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है। देर रात की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन थाने पहुंचे। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि परसौनी चौक के पास लगातार हो रहे हादसों के बावजूद परिवहन विभाग और प्रशासन ओवरस्पीडिंग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top