भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में महिला की मौत से आक्रोश, वाहनों में तोड़फोड़:मंदिर से फूल...




चतरा में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। सड़क जाम कर कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। घटना वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के जोरी की है। महिला पूजा के लिए मंदिर से फूल लेकर घर लौट रही थी। इसी दोरान एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गया-चतरा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया मृतक महिला की पहचान जोरी निवासी प्रेम साव की 50 वर्षीय मां अंजू देवी के रूप में हुई है। वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी सुबह टहलने और पूजा के लिए फूल लाने घर से निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंजू देवी काली मंदिर से फूल लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने की ड्राइवर की जमकर पिटाई
हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए और चालक को केबिन से खींचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर वशिष्ठनगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित थाना पहुंचाया। तीन-चार गाड़ियों और कई बाइक को डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया
पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने जाम के दौरान जबरन निकलने की कोशिश कर रही तीन-चार गाड़ियों और कई बाइक को डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर 5-5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे स्कूली बच्चों और परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।

पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग आक्रोशित लोगों की प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें हैं कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित सरकारी मुआवजा दिया जाए। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक ‘नो एंट्री’ लागू की जाए और काली मंदिर के पास तत्काल प्रभाव से ऊंचे स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। फिलहाल मौके पर वशिष्ठनगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के साथ हंटरगंज बीडीओ निखिल कमान गौरव कछाप और स्थानीय अंचलाधिकारी (सीओ) मौजूद हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top