भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में साजिश रच रहे तीन युवक गिरफ्तार:दो देशी कट्टा और एक...




चतरा में पुलिस ने हथियारों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, वे किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे थे। तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान मुकेश कुमार (मेदवाडीह, कुंदा), नीतीश कुमार (भौरूडीह, कुंदा) और अभिषेक कुमार (मदारपुर, कुंदा) के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से विधिवत जब्ती सूची बनाते हुए दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और 3500 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि इन सभी का लंबा और गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top