भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में 11.5 लाख के मादक पदार्थ जब्त:अफीम और ब्राउन शुगर के...




चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 11.5 लाख रुपए के अफीम और ब्राउन शुगर जब्त किए हैं। इस अभियान में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह सफलता दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हासिल की। सदर थाना क्षेत्र के पाराडीह जंगल से पुलिस ने ढाई लाख रुपए मूल्य की अफीम के साथ दो तस्करों को पकड़ा। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सन्नी वर्धन ने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को अफीम की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सदर अंचलाधिकारी अनिल कुमार, एनडीपीएस थाना प्रभारी शम्मी अंसारी और सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जंगल में घेराबंदी कर कच्चे रास्ते पर भाग रहे दो संदिग्ध युवकों को खदेड़कर पकड़ा। 522 ग्राम गीली अफीम बरामद
दूसरी कार्रवाई में, गिद्धौर थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 9 लाख रुपए मूल्य के प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों से अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। चतरा जिले में अफीम, ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के काले कारोबार को खत्म करने के लिए पुलिस का ‘स्पेशल ड्राइव’ अभियान जारी है। तलाशी के दौरान इनके पास से 522 ग्राम गीली अफीम और ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लावालौंग के हेडुम निवासी रूपेश कुमार (21) और ईटखोरी के परसौनी निवासी दीपांशु कुमार यादव (20) के रूप में हुई है। प्लास्टिक में पैक करीब 44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
वहीं, दूसरी तरफ डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिद्धौर के जपुआ मैदान में प्रतिबंधित ड्रग्स की खरीद-बिक्री होने की गुप्त सूचना पर अंचलाधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने रेड की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जपुआ गांव के रहने वाले 22 वर्षीय दीपक कुमार को दबोच लिया। आरोपी दीपक के पास से प्लास्टिक में पैक करीब 44 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 9 लाख है। पुलिस ने उसके पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top