भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में 5 वर्षीय बच्चे को बाइक ने रौंदा, मौत:तेज रफ्तार बाइक...




चतरा जिले में तेज रफ्तार बाइकर्स ने एक 5 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के चंगेर में हुई। मृतक बच्चे की पहचान चंगेर गांव निवासी अरुण कुमार राम के बेटे सत्यम (5) के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बच्चे के छोटे दादा रामजी मोची ने बताया कि सत्यम सड़क किनारे खड़ा था। तभी दो बाइक सवार तेज रफ्तार से वहां पहुंचे। पहले एक बाइकर ने सत्यम को हल्की टक्कर मारी। बच्चा उछलकर दूर जा गिरा इसके तुरंत बाद पीछे से आ रहे दूसरे तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यम उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही अचेत हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बेहोश सत्यम को चतरा के सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने भागने का प्रयास कर रहे दो बाइक सवारों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस को सौंपा है। शव को कब्जे में ले लिया गया है, हालांकि शाम होने के कारण पोस्टमॉर्टम कल सुबह किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top