भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:1 किलो 380...




चतरा जिले में अफीम तस्करों और नशीले पदार्थों के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गिद्धौर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सवा किलो से अधिक अवैध अफीम बरामद की गई है। बरामद नशे की इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान उदय दांगी के रूप में हुई है। सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने बताया कि बेल गाछ के पास बाइक से आ रहे एक युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक में छुपाकर रखा गया 1 किलो 380 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चतरा के कसियाडीह निवासी उदय दांगी (35) के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से न सिर्फ अफीम ज़ब्त की, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लाल-काले रंग की बाइक और एक काले रंग का ओप्पो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top