भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरो गांव में पारंपरिक देश बांदना पर्व, गोरु खुंटा और छऊ नृत्य...




धालभूमगढ़ | प्रखंड के चतरो गांव में मंगलवार को पारंपरिक देश बांदना पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन लोक संस्कृति विकास आलोचना समिति ने कराया। कार्यक्रम में परंपरागत रीति-रिवाज निभाए गए। शाम को पारंपरिक गोरु खूंटा हुआ। इसे देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजन स्थल पर देर तक भीड़ बनी रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुरुलिया से आई छटो उरमा महिला छऊ एकेडमी की टीम का छऊ नृत्य रहा। कलाकारों की दमदार प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। गोरु खूंटा और छऊ नृत्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। रतन महतो ने बताया कि चतरो गांव में हर साल देश बांदना पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इससे क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराएं जीवंत रहती हैं। आयोजन को सफल बनाने में रतन महतो, समिति के सदस्यों और ग्रामीणों का सहयोग रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top