भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Patna Medical College Doctor Lawyer Clash। Patna Medical College Doctor Strike। पटना...


होमताजा खबरदेश

पटना मेडिकल कॉलेज में गार्ड को थप्पड़, डॉक्टर का कॉलर पकड़ा, शुरू हुई हड़ताल

Last Updated:

Patna Medical College Doctor Lawyer Clash: पटना पीएमसीएच के आईसीयू में खुद को वकील बताने वाली एक महिला पर सुरक्षा गार्ड को थप्‍पड़ मारने और डॉक्‍टर से बदतमीजी करने के आरोप लगे हैं. आरोप है कि महिला के साथ उनके जज पति भी थे. नॉर्थ-ईस्‍ट की डॉक्‍टर पर नस्‍लीय टिप्‍पणी भी की गई. विरोध में जूनियर डॉक्‍टर्स ने हड़ताल का ऐलान किया है.

पटना मेडिकल कॉलेज में गार्ड को थप्पड़, डॉक्टर का कॉलर पकड़ा, शुरू हुई हड़तालZoom

डॉक्‍टर हड़ताल पर चले गए हैं. (File Photo)

पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में एक महिला वकील और उनके कथित जज पति पर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदसलूकी के आरोप लगे हैं. यह घटना अस्पताल के ICU की बताई जा रही है. जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) का आरोप है कि खुद को पटना हाईकोर्ट की वकील बताने वाली एक महिला ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की. नॉर्थ-ईस्‍ट की एक डॉक्‍टर को चाइनीज बोल नस्लीय टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया गया. इस घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है. फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी डॉक्टरों का समर्थन किया है. संगठन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

जूते पहनकर ICU में पहुंची महिला
JDA PMCH के मुताबिक, एक महिला अपने साथ आए व्यक्ति के साथ ICU में पहुंची थी. महिला ने खुद को पटना हाईकोर्ट की वकील बताया था. उसके साथ आए व्यक्ति ने खुद को जज बताया. आरोप है कि दोनों बिना जूते उतारे ICU में दाखिल हो गए. वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने उन्हें अस्पताल के नियमों की याद दिलाई. उसने ICU में जाने से पहले जूते उतारने को कहा. इस पर महिला नाराज हो गई. एसोसिएशन का आरोप है कि महिला ने गार्ड को थप्पड़ मार दिया और उसके साथ बदसलूकी की.

डॉक्टर को कहा चाइनीज
गार्ड के साथ विवाद के बाद महिला ने ICU में मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वहां मौजूद एक डॉक्टर ने इसका विरोध किया. उनका कहना था कि ICU में गंभीर मरीज भर्ती हैं. ऐसे में उनकी निजता का ध्यान रखना जरूरी है. JDA का आरोप है कि डॉक्टर के विरोध करने पर महिला ने उनकी शारीरिक दिव्यांगता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की. पूर्वोत्तर भारत के एक डॉक्टर को कथित तौर पर चाइनीज भी कहा गया. एसोसिएशन ने इसे नस्लीय टिप्पणी बताया है.

डॉक्टर का कॉलर पकड़ने का भी आरोप
JDA के बयान के मुताबिक, महिला ने अस्पताल के पुरुष और महिला ड्यूटी अधीक्षकों के साथ भी अभद्रता की. आरोप है कि उसने एक डॉक्टर का कॉलर पकड़ लिया और कर्मचारियों को धमकाया. इस घटना के बाद ICU में तैनात डॉक्टरों और दूसरे कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई. डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में इस तरह की घटना से काम करना मुश्किल हो गया है. इससे मरीजों के इलाज पर भी असर पड़ा.

हड़ताल पर उतरे जूनियर डॉक्टर, FAIMA ने भी दिया समर्थन
घटना से नाराज PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने चिकित्सा सेवाएं बंद करने का फैसला किया है. JDA का कहना है कि जब तक डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. FAIMA ने भी इस घटना की निंदा की है. संगठन ने बिहार सरकार और अस्पताल प्रशासन से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है. डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों का इलाज करना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन अस्पताल में उनकी सुरक्षा भी जरूरी है.

डॉक्टरों ने रखीं ये मांगें
• बिहार मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत FIR दर्ज हो और आरोपियों पर कार्रवाई की जाए.
• घटना के समय के CCTV फुटेज और दूसरे सबूत सुरक्षित रखे जाएं.
• पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तय समय में रिपोर्ट दी जाए.
• ICU और इमरजेंसी जैसे संवेदनशील हिस्सों में सुरक्षा बढ़ाई जाए.
• डॉक्टरों, नर्सों और सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रशासन लिखित आश्वासन दे.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top