भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाकुलिया में दो ट्रेलरों की आमने-सामने हुई भिड़ंत:टक्कर के बाद धधक उठे...




पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर दीघी स्थित एसजी एग्रो फूड प्रोडक्ट्स राइस मिल के समीप दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पांच बजे की है। एक ट्रेलर ओडिशा के क्योंझर से लौह अयस्क लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर पश्चिम बंगाल के आसनसोल से फायर ब्रिक्स लेकर ओडिशा के अंगुल की ओर जा रहा था। इसी दौरान दीघी के पास दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। आग की लपटों से मचा हड़कंप हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दूर तक काले धुएं का गुबार और आग की तेज लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। एसजी एग्रो फूड प्रोडक्ट्स के संचालक अविनाश सुरेका और उनके कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उनके इस प्रयास से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से काफी हद तक रोका जा सका। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण स्थिति पर पूरी तरह काबू पाना आसान नहीं था। दोनों चालकों का अस्पताल में इलाज घटना की सूचना मिलते ही चाकुलिया थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल बहरागोड़ा से दमकल वाहन मंगाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दुर्घटना में एक ट्रेलर के चालक करमचंद और दूसरे ट्रेलर के चालक लालू यादव घायल हो गए। दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top