भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चार दिन में बढ़ेगा मानसून का दायरा:झारखंड के 17 जिलों में बारिश...




झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून का दायरा अगले तीन से चार दिनों में और बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। हालांकि अगले दो दिनों तक मानसून की स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है। 16 जून यानी आज उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और वज्रपात की आशंका है। वहीं 17 जून को रांची समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुछ इलाकों में हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान बढ़ा, कई जगह हुई बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला। रांची और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हुई। कांके में 86.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि रामगढ़ में एक मिमी बारिश हुई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रांची का तापमान 34.2 डिग्री, मेदिनीनगर का 40.4 डिग्री, जमशेदपुर का 40.0 डिग्री, बोकारो का 38.5 डिग्री और चाईबासा का 38 डिग्री सेल्सियस रहा। 9 जिलों को मानसून ने किया कवर मानसून राज्य के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। यह धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह के कुछ हिस्सों सहित पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची और रामगढ़ के कुछ इलाकों तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में इसके और विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। दूसरी ओर प्रशांत महासागर में अलनीनो बनने की पुष्टि हुई है, जिसे खेती के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है। इसके प्रभाव का आकलन किया जा रहा है। आने वाले समय में इसका असर स्पष्ट होगा। कहीं गर्मी तो कहीं सुहाना है मौसम राज्य के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं 11 जिलों में तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खुले स्थान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है, जिससे गर्मी बनी रहेगी। जबकि रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और सिंहभूम क्षेत्र में बारिश के कारण मौसम सुहाना रहने और तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top