भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चिकित्सक अपनी प्रतिबद्धता से लोगों को नया जीवन देते हैं: बिरंची नारायण




सिटी रिपोर्टर | बोकारो राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब चास की ओर से मेडिकेंट अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 22 चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए भगवान का दूसरा रूप हैं, जो अपनी प्रतिबद्धता से लोगों को नया जीवन देते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि नीना नारायण ने डॉक्टरों की तुलना सीमा पर तैनात सैनिकों से की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. श्रवण कुमार और रोटरी क्लब के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि यह दिन समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में डॉक्टरों की मानवीय संवेदनाओं के प्रति आभार जताने का माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव बिनोद चोपड़ा ने किया। इस दौरान संजय बैद, कुमार अमरदीप, विपिन अग्रवाल, बिनय सिंह और पूजा बैद सहित रोटरी क्लब के कई सदस्य और चिकित्सा जगत से जुड़े अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान डॉ. फरहान रोजाना, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. पी पुष्कर, डॉ. राहुल राज, डॉ. रवि रंजन, डॉ. नम्रता सिंह, डॉ. यशस्विनी, डॉ. पीके नायक, डॉ. अमित कुमार, डॉ. जी शाहा, डॉ. शिव शंकर, डॉ. जफर इकबाल आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top