भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चौकीदार- दफादारों को 4 माह से वेतन नहीं, जताई नाराजगी



सिटी रिपोर्टर | बोकारो गोमिया अंचल के चौकीदार-दफादारों को पिछले पांच माह तथा चास अंचल के चौकीदार व दफादारों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराजगी है। झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत बोकारो कमेटी ने आरोप लगाया कि वेतन नहीं मिलने से कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। परिवार के भरण-पोषण के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अप्रैल 2026 को बोकारो समेत सभी जिलों के उपायुक्तों को वेतन भुगतान के लिए राशि आवंटित कर दी थी। इसके बावजूद गोमिया और चास अंचल के चौकीदार-दफादारों का भुगतान लंबित है, जबकि चंदनकियारी, चंद्रपुरा, नावाडीह, पेटरवार, कसमार और जरीडीह अंचल में वेतन का भुगतान हो चुका है। संगठन ने आरोप लगाया कि संबंधित अंचल पदाधिकारी और नाजिर की उदासीनता के कारण भुगतान नहीं हो रहा है। संघ ने उपायुक्त से मांग की है कि लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराया जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि इस सप्ताह के भीतर वेतन जारी नहीं हुआ तो जिला कमेटी उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। संघ ने यह भी मांग उठाई कि सेवा संपुष्टि के बावजूद जिले के चौकीदार-दफादारों को अब तक एसीपी/एमएसीपी का लाभ नहीं मिला है। साथ ही करीब 10 वर्षों से लंबित वर्दी भत्ता का भी भुगतान नहीं किया गया है। संगठन ने सभी पात्र कर्मियों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ देने तथा नए और पुराने सभी चौकीदार-दफादारों का बकाया वर्दी भत्ता जल्द जारी करने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top