भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चिन्मय विद्यालय में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला



सिटी रिपोर्टर | बोकारो चिन्मय विद्यालय, बोकारो में सीबीएसई की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) शनिवार को संपन्न हो गया। आकलन एवं मूल्यांकन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाना विषय पर आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों को नई मूल्यांकन पद्धतियों से अवगत कराना था। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में राखी बनर्जी और अनिल मोदी ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उपप्राचार्य नरमेंद्र कुमार एवं उपप्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंतिम दिन राखी बनर्जी ने शिक्षण और मूल्यांकन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के समावेश पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में एआई आधारित शिक्षण विद्यार्थियों के समावेशी विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है। वहीं, अनिल मोदी ने प्रश्न पत्र निर्माण, दक्षता आधारित मूल्यांकन और समय प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र तैयार करते समय विद्यार्थियों की क्षमता के साथ निर्धारित समय सीमा का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कार्यशाला के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। अंत में उपप्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top