भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चेकडैम में डूबने से 7 साल के छात्र की मौत:चतरा के तपसा...




चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के तपसा गांव में नदी पर बने चेकडैम में डूबने से सात साल के छात्र आनंद कुमार गुप्ता की मौत हो गयी। वह गांव के महानंद साव का बेटा था और पत्थलगड्ढा स्थित गुरुकुल आवासीय विद्यालय में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब चार बजे आनंद घर के पास दोस्तों के साथ खेलने निकला था। खेलते-खेलते वह गांव के पास नदी पर बने चेकडैम तक पहुंच गया और गहरे पानी में डूब गया। साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने उसे डूबते देखा, तो दौड़कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। आनंद के दादा दिलीप कुमार साव ने बताया कि बच्चा शाम को दोस्तों के साथ खेलने गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को पानी से अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया। उसे तत्काल सदर अस्पताल चतरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर सिमरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद तपसा गांव के साथ आनंद के विद्यालय में भी मातम पसरा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top