भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ी:मौर्य, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस समेत...




छठ के ठीक पहले बिहार स्थित अपने गांव जाने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग धनबाद स्टेशन पहुंचे। परिसर का पूरा माहौल छठ के रंग में रमा था। मांगीला हम वरदान हे गंगा मइया…, कांच ही बांस के बहंगिया…. केलवा के पात पर उगे लन सुरुजदेव जैसे छठ के लोकगीत गूंज रहे थे। मौर्य, गंगा-दामोदर, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों में बिहार जानेवालों की भारी भीड़ नजर आई। पटना के लिए एक स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई आरक्षित बोगियां भी जनरल जैसी नजर आईं। यात्रियों की सुविधा के लिए गंगा-दामोदर के बाद उसी रूट पर देर रात पटना के लिए एक स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई। वहीं, बरटांड़ बस स्टैंड से पटना, बिहारशरीफ, नवादा और औरंगाबाद समेत बिहार के कई शहरों के लिए रोज करीब 12 बसें चल रही हैं। पटना के लिए एसी बस का सामान्य किराया करीब 600 रुपए है। औरंगाबाद स्थित देव जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नॉन-एसी बस का किराया 400 रुपए प्रति सीट तय है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top