भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छतरमांडू में आज 6 घंटे बिजली आपूर्ति बंद




रामगढ़|विद्युत विभाग की ओर से विद्युत केबुल का कार्य किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार की सुबह 11 से शाम 5 बजे तक छतरमांडू फीडर से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान विभागीय कर्मियों द्वारा केबुल का काम किया जाएगा। फीडर बंद होने से छतरमांडू, लोधमा, कुंदरुकला, बोरोबिंग आदि क्षेत्र विद्युत आपूर्ति से प्रभावित रहेंगे। यह जानकारी कनीय विद्युत अभियंता रोहित कुमार तिवारी ने दी है। रामगढ़|श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट व श्री राणी सती महिला मंगल समिति की ओर से श्रीराणी सती दादी मंदिर में दादी जी का सिंधारा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 7 अगस्त दिन शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से महोत्सव के तहत कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर मंदिर की आकर्षक पुष्प सज्जा की गई है। दिन के दो बजे से मेहंदी उत्सव, 3 बजे से झूला व सिंधारा उत्सव मनाया जाएगा। श्रीराणी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों द्वारा मीठे-मीठे भजनों के बीच दादी भक्तों द्वारा दादी जी के हाथों में मेहंदी लगाई जाएगी। इस उत्सव के लिए दादी जी की अनन्य भक्त शारदा पोद्दार व शशि श्रॉफ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। दोनों अपने मधुर भजनों व धमाल के बीच सभी दादी भक्तों को झुमाएंगे। रामगढ़|रामगढ़ छावनी परिषद के तत्वावधान में जागरूकता अभियान -श्रमदान के अंतर्गत स्वच्छ रामगढ़ – सुंदर रामगढ़ की कल्पना को साकार करने को लेकर सुभाष चंद्र बोस क्रीडा स्थल में आयोजित समारोह में समाजसेवी कमल बगड़िया को सम्मानित किया गया। छावनी परिषद के स्वच्छता प्रहरी और लीड फेसीलिटेटर कमल बगड़िया को ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी, छावनी अधिशाषी अधिकारी विवेक सिंह और स्थानीय विधायक ममता देवी ने उन्हें प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिसपर कमल बगड़िया ने छावनी परिषद के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति छावनी परिषद द्वारा उठाया गया पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी स्वच्छता दूत के रूप में जिला स्तरीय और छावनी परिषद के सानिध्य में पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने उन्हें सम्मानित किया था। नगर निगम परिषद रामगढ़ के द्वारा स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर के रूप में उन्हें सम्मान दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top