मधुकामिनी फसल को लगाने के ढेरों फायदे हैं. ये ना सिर्फ आपको अधिक मुनाफा देगी, बल्कि आपकी लागत, आपकी मेहनत और जोखिम सब कुछ कम कर देगी. आमतौर पर मधुकामिनी का पौधा लोगों के गार्डन में शोभा बढ़ाते देखा जाता है. सरगुजा में पहली बार किसी किसान ने इसे व्यावसायिक तौर पर लगाया. लाखों का मुनाफा भी कमाया.
