भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जनगणना को लेकर धालभूमगढ़ में बैठक, घर-घर सर्वे की प्रगति पर जोर




भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को लेकर धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक हुए कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। चार्ज पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी सुपरवाइजरों से क्षेत्रवार कार्य की जानकारी ली। बैठक के दौरान बीडीओ ने नजरी नक्शा तैयार करने की स्थिति तथा एचएलओ एप के माध्यम से चल रहे घर-घर सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए। समीक्षा बैठक में पर्यवेक्षक पियूष कुमार मंडल, मनोज कुमार साव, चिन्मय कुमार बेरा, त्रिबिद दास, रंजन सिंहदेव, राजीव मांझी, अमित पाल, महेंद्र हांसदा, नीरद बरण पात्र, राजकिशोर राणा, नंदकिशोर महतो, सुमन पाल, कार्तिक चंद्र गोप, रामप्रसाद मुर्मू, सीताराम मार्डी और विवेक राज उपस्थित थे। इसके अलावा फील्ड ट्रेनर आकाश कुमार एवं देवाशीष दे भी बैठक में मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top