भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ में एक ही रात पांच दुकानों में चोरी:थाना के सामने से...




पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक ही रात में पांच दुकानों को निशाना बनाया गया। हैरानी की बात यह है कि ये सभी दुकानें थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, नगर थाना के पास स्थित दैनिक हाट और रथ मेला मैदान के समीप दो बर्तन की दुकानें, दो परचून की दुकानें और एक होटल में चोरों ने सेंधमारी की। बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और गुरुवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तब चोरी का खुलासा हुआ। बर्तन दुकान से हजारों की चोरी, होटल भी बना निशाना रथ मेला मैदान के अंदर स्थित बर्तन दुकानदार शैलेंद्र साव की दुकान से करीब 30 से 40 हजार रुपए मूल्य के बर्तन चोरी हो गए। वहीं, शत्रुघ्न साव की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। दुकानदारों ने बताया कि रथ मेला मैदान के सामने रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है, जहां नशाखोरी होती है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी समूह के लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। इसके अलावा, सामने स्थित शंकर होटल में भी चोरों ने हाथ साफ किया और वहां से करीब 8 हजार रुपए नकद व कुछ बर्तन चोरी कर लिए। हाटपड़ा दैनिक हाट में गोपाल शाह सहित एक अन्य परचून दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया, हालांकि नुकसान का पूरा आंकलन नहीं हो सका है। लगातार घटनाओं से लोगों में डर नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। एक ही रात में पांच दुकानों में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश जताया। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्ती बढ़ा दी गई है और हाल के दिनों में कई चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top