भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में शादी समारोह से पकड़ा गया उग्रवादी संगठन PLFI चीफ अमृत...


Last Updated:

पिछले साल गुमला जिले के कामडारा इलाके में पीएलएफआई सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा के मारे जाने के बाद अमृत होरो संगठन का नया प्रमुख बना था. इसके बाद से वह संगठन की गतिविधियों को संचालित कर रहा था. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी.

रांची में शादी समारोह से पकड़ा गया PLFI चीफ अमृत होरो, अब खुलेंगे कई राजZoom

पकड़ा गया उग्रवादी संगठन का सरगना

रांची: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के प्रमुख अमृत होरो उर्फ मेचो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र स्थित जमाकेल गांव से पकड़ा. बताया जा रहा है कि अमृत होरो एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव पहुंचा था. इसी दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

एक लाख रुपये का इनाम घोषित
अमृत होरो लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. झारखंड पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. उसके खिलाफ रांची, खूंटी और गुमला जिले के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, वह कई आपराधिक और उग्रवादी गतिविधियों में शामिल रहा है.

अमृत होरो संगठन का नया प्रमुख
जानकारी के मुताबिक, पिछले साल गुमला जिले के कामडारा इलाके में पीएलएफआई सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा के मारे जाने के बाद अमृत होरो संगठन का नया प्रमुख बना था. इसके बाद से वह संगठन की गतिविधियों को संचालित कर रहा था. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी.

गोलीबारी की घटनाओं में भी शामिल था
हाल के दिनों में खूंटी और रांची में हुई आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं में भी अमृत होरो का नाम सामने आया था. पुलिस को शक है कि इन घटनाओं के पीछे उसी का हाथ था. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है.

अमृत होरो से पूछताछ जारी
फिलहाल पुलिस अमृत होरो से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में संगठन से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top