भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर फायरिंग मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:पैतृक गांव भागने की थी तैयारी;...




जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में 19 जून की रात हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया है। यह घटना बंगाल क्लब रोड स्थित अभिषेक जुबली चाय दुकान के पास रात करीब 10 बजे हुई थी। मामले में साकची थाना में बीएनएस की धारा 109, 308(4) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटनास्थल से पुलिस ने 7.65 एमएम का एक खोखा भी बरामद किया था। सिटी डीएसपी संजीव कुमार ने सोमवार को बताया कि मामले के खुलासे के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी की पहचान की। पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन शुक्ला (28) को 21 जून को हाथीघोड़ा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। विपिन गोलमुरी थाना क्षेत्र के दुईलाडुंगरी का निवासी है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से वह फरार था और अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के भदोही भागने की फिराक में मानगो बस स्टैंड की ओर जा रहा था, तभी उसे पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर स्वर्णरेखा नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अवैध देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने बंगाल क्लब रोड के दुकानदारों को डराने और रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी पिस्टल, मैगजीन और 7.65 एमएम का एक खोखा बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top