भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, 3 गिरफ्तार:अरेस्ट आरोपियों में जेवर दुकानदार...




जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में एक महिला से सोने की चेन छीनने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो चेन स्नैचिंग करने वाले अपराधी और एक ज्वेलरी दुकानदार शामिल है, जिसने लूटी गई चेन को पिघला दिया था। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि यह घटना 2 मई को कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सुरपथ रोड पर हुई थी। स्कूटी सवार दो अज्ञात अपराधियों ने अनिता चौधरी के गले से सोने की चेन छीन ली थी और फरार हो गए थे। घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच की। 6 मई को टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा के पास से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान आदित्यपुर निवासी 26 वर्षीय प्रकाश पटेल और कदमा भाटिया बस्ती निवासी 25 वर्षीय प्रीतम सिंह उर्फ पोदो के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने छीनी गई सोने की चेन कदमा स्थित जेपी ज्वेलर्स के संचालक निखिल सोनी को 25 हजार रुपये में बेच दी थी। पुलिस ने निखिल सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि निखिल सोनी ने चेन को पिघलाकर तीन सोने की अंगूठियां बना दी थीं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 5 ग्राम वजन की तीन सोने की अंगूठियां, घटना में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी और 15 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपी प्रकाश पटेल का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहले भी चोरी, गृहभेदन और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top