भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में जला हुआ शव मिलने से सनसनी:बीते तीन दिन से था...




सरायकेला-खरसावां के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। 52 बीघा इलाके के पास जंगलनुमा क्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई है। वह सालबागान वार्ड संख्या-11 गौसनगर का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह पिछले रविवार से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार को कुछ महिलाओं की नजर जब जंगल की ओर पड़ी तो वहां जला हुआ शव देखा गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल था, लेकिन हाथ में पहनी अंगूठी से उसकी शिनाख्त हो सकी। परिवार का इकलौता कमाने वाला था परिजनों के अनुसार मो मुस्तकीम फेरी का काम करता था। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी और 12 वर्षीय एक पुत्र है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुस्तकीम का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। जिससे इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। शव की स्थिति को देखते हुए लोगों के बीच यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले का जल्द खुलासा करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top